Petrol-Diesel Price: 7 अक्टूबर 2024 के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को देश के अलग-अलग शहरों के लिए जारी कर दिया गया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से जारी होती हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतें 7 अक्टूबर को भी समान हैं और आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि पेट्रोल और डीजल के दाम को कुछ समय पहले संशोधित किया गया था लेकिन उसके बाद से कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उछाल देखने को मिला है लेकिन इसके बाद भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं. यहां आप अपने शहर मे एक लीटर तेल की कीमत की जानकारी ले सकते हैं. 

यहां जानें महानगरों का हाल

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

दिल्ली     94.72     87.62

मुंबई     103.94     89.97

कोलकाता     103.94     90.76

चेन्नई     100.85     92.44

बेंगलुरु     102.86     88.94

लखनऊ     94.65     87.76

नोएडा     94.66     87.76

गुरुग्राम     94.98     87.85

चंडीगढ़     94.24     82.40

पटना     105.42     92.27

मार्च में सस्ता हुआ था तेल

पेट्रोल और डीजल की कीमतों को मार्च में संशोधित किया गया था. पेट्रोल और डीजल की कीमतों को मार्च में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदला गया था लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को एक बार भी नहीं बदला गया है. हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को और सस्ता किया जा सकता है. 

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.