Petrol-Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव में गिरावट दर्ज हुई है. क्रूड और ब्रेंट के भाव में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है. लेकिन इतनी गिरावट का असर घरेलू बाजार में देखने को नहीं मिल रहा है. घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमत वहीं हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. 21 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं. 21 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत एक समान हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. यहां आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल के भाव की जानकारी ले सकते हैं. 

महानगरों में क्या है कीमत

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शहर               पेट्रोल     डीजल

दिल्ली             94.72     87.62

मुंबई            103.94     89.97

कोलकाता     103.94     90.76

चेन्नई             100.85     92.44

दूसरे शहरों का हाल

शहर         पेट्रोल     डीजल

बेंगलुरु     102.86     88.94

लखनऊ     94.65     87.76

नोएडा     94.66     87.76

गुरुग्राम     94.98     87.85

चंडीगढ़     94.24     82.40

पटना     105.42     92.27

मार्च में हुई थी कटौती

इस साल मार्च में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया गया था और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर का बदलाव किया गया था. हालांकि उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.