2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जयंती मनाई जा रही है. गांधी जयंती के दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों के घटने की उम्मीद थी तो अभी इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. 2 अक्टूबर के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया है. 2 अक्टूबर को भी आम लोगों को महंगाई से अभी कोई राहत नहीं मिली है और आज भी तेल के दाम वही हैं. 2 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और यहां कोई संशोधन नहीं हुआ है. हालांकि आने वाले समय में तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को कम किया जा सकता है. 

महानगरों में तेल का भाव

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शहर      पेट्रोल     डीजल

दिल्ली     94.72     87.62

मुंबई     103.94     89.97

कोलकाता     103.94     90.76

चेन्नई     100.85     92.44

बेंगलुरु     102.86     88.94

लखनऊ     94.65     87.76

नोएडा     94.66     87.76

गुरुग्राम     94.98     87.85

चंडीगढ़     94.24     82.40

पटना     105.42     92.27

हाल ही में मिली थी राहत

बता दें केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से सस्ता किया गया था लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.