Petrol-Diesel Price: 17 अक्टूबर के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है. हर दिन सुबह ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं और अगर दाम में कुछ संशोधन हुआ होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. 17 अक्टूबर 2024 के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है. 17 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल के भाव वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. वैसे तो लंबे समय से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला नहीं गया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में तेल कंपनियों की ओर से कुछ राहत मिल सकती है. यहां आप अपने शहर में तेल के भाव की जानकारी ले सकते हैं. 

महानगरों में क्या है कीमत

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शहर               पेट्रोल     डीजल

दिल्ली             94.72     87.62

मुंबई            103.94     89.97

कोलकाता     103.94     90.76

चेन्नई             100.85     92.44

दूसरे शहरों का हाल

शहर         पेट्रोल     डीजल

बेंगलुरु     102.86     88.94

लखनऊ     94.65     87.76

नोएडा     94.66     87.76

गुरुग्राम     94.98     87.85

चंडीगढ़     94.24     82.40

पटना     105.42     92.27

मार्च में हुई थी कटौती

इस साल मार्च में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया गया था और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर का बदलाव किया गया था. हालांकि उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.