Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें 14 अक्टूबर के लिए जारी कर दिए गए हैं. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं और वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल के भाव को जारीकिया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट और क्रूड की कीमतें बढ़ रही हो लेकिन इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ रहा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें 14 अक्टूबर को भी वही हैं और यहां कोई संशोधन नहीं किया गया है. 14 अक्टूबर के लिए पेट्रोल और डीजल के भाव को वेबासइट पर अपडेट कर दिया गया है. हालांकि आखिरी बार मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. 

महानगरों में क्या है कीमत

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शहर               पेट्रोल     डीजल

दिल्ली             94.72     87.62

मुंबई            103.94     89.97

कोलकाता     103.94     90.76

चेन्नई             100.85     92.44

दूसरे शहरों का हाल

शहर         पेट्रोल     डीजल

बेंगलुरु     102.86     88.94

लखनऊ     94.65     87.76

नोएडा     94.66     87.76

गुरुग्राम     94.98     87.85

चंडीगढ़     94.24     82.40

पटना     105.42     92.27

मार्च में हुई थी कटौती

इस साल मार्च में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. 14 मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को सस्ता किया गया था और पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपए प्रति लीटर का बदलाव किया गया था. हालांकि उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं. 

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.