Petrol-Diesel Price Today: अक्टूबर का महीना शुरू हो चुका है. अक्टूबर के पहले दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है. 1 अक्टूबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें वही हैं और यहां कोई बदलाव नहीं हुआ है. पेट्रोल और डीजल के भाव में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ बदलाव किया जा सकता है. इससे पहले तेल कंपनियों ने मार्च में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला था. 

महानगरों में तेल का भाव

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

शहर      पेट्रोल     डीजल

दिल्ली     94.72     87.62

मुंबई     103.94     89.97

कोलकाता     103.94     90.76

चेन्नई     100.85     92.44

बेंगलुरु     102.86     88.94

लखनऊ     94.65     87.76

नोएडा     94.66     87.76

गुरुग्राम     94.98     87.85

चंडीगढ़     94.24     82.40

पटना     105.42     92.27

हाल ही में मिली थी राहत

बता दें केंद्रीय तेल कंपनियों की ओर से हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया गया था. मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से सस्ता किया गया था लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

सुबह अपडेट होते हैं दाम    

बता दें कि हर दिन सुबह 6.30 बजे देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव को संशोधित करती हैं. अगर दाम को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है. वैसे तो पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं.