बड़ी खुशखबरी: Budget 2025 में सस्ता हो सकता है Petrol-Diesel, इस वजह से कम हो सकते हैं दाम
Budget 2025 Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये न सिर्फ आम जनता के लिए बल्कि उद्योगों पर इम्पैक्ट डालते हैं. जब ईंधनों की कीमतें बढ़ती हैं, तो यह महंगाई का कारण बनता है.
)
Budget 2025: बजट से आम आदमी के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है. सरकार बजट में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) में कटौती कर सकती है. संभावना जताई जा रही है कि बजट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में भारी कटौती की जा सकती है. सरकार तेल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise duty) में कटौती कर सकती है. फिलहाल, पेट्रोल पर 19.90 रुपए और डीजल पर 15.80 रुपए की एक्साइज ड्यूटी है. उद्योग संगठनों की गई सिफारिशों के आधार पर भारत सरकार बजट में एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर सकती है.
पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये न सिर्फ आम जनता के लिए बल्कि उद्योगों पर इम्पैक्ट डालते हैं. जब ईंधनों की कीमतें बढ़ती हैं, तो यह महंगाई का कारण बनता है, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ता है. इसलिए, इन कीमतों में कमी से न सिर्फ आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि यह पूरे देश की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकता है.
CII की सिफारिश
कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) ने सरकार से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की सिफारिश की है. CII एक प्रमुख उद्योग संगठन है जो भारतीय उद्योगों के हितों की रक्षा करता है. उनका मानना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी से न सिर्फ आम जनता को राहत मिलेगी, बल्कि यह उद्योगों की लागत को भी कम करेगा, जिससे उत्पादन लागत में कमी आएगी और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा.
पिछली बार कब हुई थी Excise duty में कटौती?
Effective | Shared with states (Basic Excise Duty) | Not shared with states (RIDC, SAED and AIDC) | Total excise duty |
---|
PETROL |
Mar 2020 | ₹2.98 | ₹20 | ₹22.98 |
June 2020 | ₹2.98 | ₹30 | ₹32.98 |
Feb 2021 | ₹1.4 | ₹31.5 | ₹32.9 |
Nov 2021 | ₹1.4 | ₹26.5 | ₹27.9 |
May 2022 | ₹1.4 | ₹18.5 | ₹19.9 |
DIESEL |
Mar 2020 | ₹4.83 | ₹14 | ₹18.83 |
June 2020 | ₹4.83 | ₹27 | ₹31.83 |
Feb 2021 | ₹1.8 | ₹30 | ₹31.8 |
Nov 2021 | ₹1.8 | ₹20 | ₹32.8 |
May 2022 | ₹1.8 | ₹14 | ₹15.8 |
बजट 2025 में एक्साइज ड्यूटी कटौती का असर
TRENDING NOW

Gold Rate Today: गिरते बाजार में सोने ने बढ़ाई टेंशन, खरीदने की सोच रहे गोल्ड तो तुरंत जान लें ताजा भाव

Shark Tank India-4: जब शो में पहुंचा स्कूलों का Oyo, रितेश बोले- मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं, मिली 3-शार्क डील

EPFO की मीटिंग में हुए कई अहम फैसले, यहां Unified Pension Scheme को किया जाएगा लागू, जानिए किसे होगा फायदा

PNB के करोड़ों कस्टमर्स के लिए बड़ी खबर! 26 मार्च के पहले करा लें ये काम, भूल गए तो बंद हो जाएगा अकाउंट
अगर बजट 2025 में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की जाती है, तो इसका असर महंगाई पर पड़ेगा. पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटने से परिवहन लागत कम होगी, जिससे मूल्य वृद्धि की दर में भी कमी आएगी. साथ ही, इसका असर आम आदमी के जीवन स्तर पर पड़ेगा, क्योंकि खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुओं की कीमतों में भी कमी आएगी. इसके अलावा, सरकार के लिए भी यह एक अच्छा कदम हो सकता है क्योंकि इससे उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और उत्पादन बढ़ेगा.
04:59 AM IST