MSP: हरियाणा सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) ने कुरुक्षेत्र में किसानों के हित में अनेक घोषणाएं की. सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार अब सभी फसलों को MSP पर खरीदेगी. हरियाणा सरकार कुल 24 फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी. सरकार पहले MSP पर 14 फसलों की खरीद करती थी.

एक और बड़ी घोषणा

COMMERCIAL BREAK
SCROLL TO CONTINUE READING

इसके अलावा, एक और बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के आबियाने के ₹133 करोड़ का बकाया माफ किया जाएगा. सैनी जिला कुरुक्षेत्र में आयोजित थानेसर विधानसभा की जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जिसके साथ भाजपा के हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत भी की गई.

ये भी पढ़ें- खुशखबरी! पान किसानों को भी मिलेगा Kisan Credit Card, खेती करने के लिए सरकार देगी 35,250 रुपये

इस सब्जी की जैविक खेती ने बदली महिला किसान की किस्मत, सालाना कर रहीं ₹2 लाख की इनकम, जानिए सफलता की कहानी

सभी किसानों को ट्यूबवैल कनेक्शन मिलेंगे

एक और बड़ी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2023 से पहले फसलों के प्राकृतिक आपदा से ख़राबे के ₹137 करोड़ एक सप्ताह में किसानों को दिए जाएंगे. इसके अलावा, 31 दिसंबर, 2023 तक आवेदन करने वाले सभी किसानों को ट्यूबवैल कनेक्शन दिए जाएंगे. बिना शुल्क के बिजली निगमों द्वारा ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे.

ये भी पढ़ें- खेती नहीं कर रहे तो खाली जमीन पर बनवाएं गोदाम, सरकार दे रही ₹10 लाख, जानें अप्लाई करने का प्रोसेस